फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP expelled six workers including two former councilors

Ghaziabad News: भाजपा ने दो पूर्व पार्षदों समेत छह कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP expelled six workers including two former councilors
गाजियाबाद। भाजपा ने मतदान से एक दिन पहले बागियों पर कार्रवाई की है। पार्टी संगठन ने दो पूर्व पार्षदों समेत छह लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है। टिकट कटने से नाराज होकर यह पूर्व पार्षद और पदाधिकारी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में भाजपा के प्रत्याशियों के सामने उतर आए हैं। एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी संगठन ने आठ निवर्तमान पार्षदों समेत 22 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया था।
विज्ञापन

बुधवार को निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में निवर्तमान पार्षद हिमांशु लव और उनके बेटे व मंडल महामंत्री मनु लव शामिल हैं। मनु लव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पूर्व पार्षद पंचम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, स्वच्छता अभियान संयोजक स्वाति चौहान, मंडल पदाधिकारी अजीत निगम को भी निष्कासित किया गया है। अजीत निगम भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी अनिल स्वामी के खिलाफ वार्ड-96 से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया की ओर से निष्कासन कर पार्टी की महानगर इकाई को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed