फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP district president instead metropolis, 2017 risen to the challenge

भाजपा जिला-महानगर अध्यक्ष बदले, 2017 की चुनौती बढ़ी

Sun, 08 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 08 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP district president instead metropolis, 2017 risen to the challenge
मोदी भाजपा

भाजपा में गाजियाबाद के महानगर और जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर चल रही खींचतान शनिवार को खत्म हो गई। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को नए महानगर और जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर गाजियाबाद में नए चेहरों को मौका दिया है।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष पद पर अजय शर्मा और जिलाध्यक्ष पद पर लोनी के बसंत त्यागी को संगठन की कमान सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नियुक्त किए गए नए अध्यक्षों के लिए 2017 में तीन चुनौतियां होंगी। अजय शर्मा पूर्व में महानगर संगठन में महामंत्री पद पर थे।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें संगठन चलाने की जानकारी तो है, लेकिन यह देखना होगा कि अध्यक्ष पद पर वह कितना सफल हो सकेंगे। इस पद की दौड़ में महानगर महामंत्री मयंक गोयल और संजीव शर्मा के अलावा युवा नेता प्रेम त्यागी, मान सिंह गोस्वामी और पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा भी कड़ी दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अजय शर्मा को संघ के एक बड़े नेता का करीबी होने का फायदा मिला है। हालांकि  क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युमभन अशोक मोंगा की पैरवी कर रहे थे। उधर, नंदकिशोर गुर्जर की जगह जिलाध्यक्ष बने बसंत त्यागी के लिए भी देहात क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना चुनौती होगी।


फिलहाल गाजियाबाद में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। ऐसे में महानगर और जिलाध्यक्ष दोनों के सामने ही विधानसभा चुनाव चुनौती के रूप में होंगे। विधानसभा चुनाव के बाद मेयर और पार्षद चुनाव में भी महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा को खुद को बेहतर किंग मेकर की भूमिका में साबित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed