फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP declared candidate one and a half hour before nomination time

Ghaziabad News: नामांकन समय से डेढ़ घंटे पहले भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP declared candidate one and a half hour before nomination time
लोनी। काफी रस्साकसी के बाद नामांकन के करीब डेढ़ घंटे पहले भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा हुई। आखिरी चंद मिनटों में प्रत्याशी पुष्पा देवी ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, राज्य सभा सांसद एवं चुनाव प्रभारी कांता कर्दम, सतपाल प्रधान के साथ नामांकन किया। लोनी नगरपालिका से 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

लोकदल, बसपा, सपा के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी पर थीं। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया पर एक सूची डाली गई, जिसमें ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान की पत्नी पुष्पा देवी का नाम था। नामांकन 3 बजे तक होना था। पुष्पा देवी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली आखिरी प्रत्याशी थीं। नामांकन के बाद पुष्पा देवी ने कहा कि लोनी नगरपालिका की सीट पिछले तीन बार से भाजपा के खाते में गई है। इस बार भी पहले से भी ज्यादा वोटों से वह जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि लोनी में सबसे पहले जलनिकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। हिंदू रक्षा दल से अंजलि चंदेल, एआईएमआईएम से वकीला मुस्लिम, कांग्रेस से हज्जन बानो और भारतीय वीर दल ने भावना चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले लोकदल से रंजीता धामा, बसपा से मेहरीन, सपा से हसीना और आप से अनीता प्रत्याशी बनी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed