{"_id":"6629ac561237b3b0220e1256","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-dumper-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-361546-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में संतोष मेडिकल तिराहे के पास एक डंपर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार योगेश की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उनका दोस्त अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया।
गांधीनगर निवासी कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके ताऊ का बेटा योगेश अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश और अभिषेक को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें संतोष मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण दोनों को जीटीबी रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया और अभिषेक का उपचार चल रहा है। मामले में डंपर चालक इकबाल के खिलाफ विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि जांच की जा रही है।