फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding miscreants targeting pedestrians, three robbed

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाश राहगीरों को बना रहे निशाना, तीन से हुई लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants targeting pedestrians, three robbed
साहिबाबाद। बाइक सवार बदमाश ट्रांस हिंडन के अलग-अलग इलाकों में राहगीरों को निशाना बना कर उनसे लूटपाट कर रहे हैं। बदमाशों ने साहिबाबाद और कौशांबी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


साहिबाबाद के सत्यम एंक्लेव में शिवम कुमार सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह आईएमई कॉलेज में गए थे। कॉलेज से निकलकर वह पैदल ही जा रहे थे। उनका फोन उनके हाथ में था। रास्ते में एक बाइक उनके पास आकर रूकी। बाइक पर दो बदमाश सवार थे। बाइक सवारों ने उनका फोन छीन लिया और मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर राजनगर एक्सटेंशन की एससीसी सफायर सोसाइटी में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने मोहननगर मेट्रो स्टेशन से घर के लिए ऑटो किया। मोहननगर मंदिर वाले मार्ग पर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाश आए और उनका मोबाइल छीन ले गया। वहीं, कौशांबी थानाक्षेत्र वैशाली सेक्टर तीन में रहने वाले विशाल गुप्ता घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। रास्ते में स्कूटी सवार एक बदमाश पीछे से आया और उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। अंधेरा होने के कारण वह वाहन नंबर नहीं देख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed