फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider hit by car, condition critical

Ghaziabad News: बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by car, condition critical
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में बाइक पर जा रहे डासना गेट निवासी वरुण वर्मा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा 21 मई की सुबह का है। घायल के पिता वीरेंद्र कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 22 मई की देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता वीरेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा वरुण इंदिरापुरम गया था। घर लौटते समय एक स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वरुण भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के दाहिने पैर की हड्डी 6 जगह से टूटी है और आंख, सिर व हाथ में भी चोट लगी थीं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल व उसके आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed