फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider dies in road accident

Ghaziabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां स्थित आरएन रिसोर्ट के पास बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक कलवा की मौत हो गई। बाइक सवार कलवा को पहले ऑटो ने टक्कर मारी और फिर उसे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

मोदीनगर की इंद्रापुरी कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय कलवा एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे कलवा बाइक से मुरादनगर से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कलवा जैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आरएन रिसोर्ट के समीप पहुंचे तभी एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कलवा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कलवा को कुचल दिया। कलवा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों आरोपी चालक वाहन समेत वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed