फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider dies after being hit by a municipal tractor

Ghaziabad News: नगर पालिका के ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a municipal tractor
मुरादनगर। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति शाबुदीन की हुई मौत। फाइल फोटो
मुरादनगर। सहबिस्वा मार्ग पर शनिवार शाम नगर पालिका परिषद मुरादनगर के ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ईदगाह चौड़ा खड़ंजा लालपुल निवासी शाबुद्दीन (62) गाजियाबाद की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। शाम करीब सात बजे वह बाइक से सहबिस्वा कॉलोनी में किसी से मिलने जा रहे थे। वह जैसे ही कॉलोनी में पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में शाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे इरफान ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका का ट्रैक्टर रोजाना पानी का टैंकर लेकर जाता है और चालक तेज व लापरवाही से वाहन चलाता है। कई बार उसे धीमी गति से चलाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने मामले की आंतरिक जांच कराने की बात कही है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed