{"_id":"67f57c3d111e48981707ab90","slug":"bike-going-in-wrong-direction-collides-with-car-driver-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-3466-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गलत दिशा में जा रही बाइक कार से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गलत दिशा में जा रही बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
कौशांबी। यूपी गेट के पास सात अप्रैल की रात करीब नौ बजे गलत दिशा में जा रही बाइक कार से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक चालक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मौत के करीब 18 घंटे बाद मृतक की पहचान विजयनगर निवासी किराना दुकानदार लक्ष्मण गुप्ता के तौर पर हुई। जिस कार से टकराने पर हादसा हुआ वह कार राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर चला रही थीं। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर रात विजय नगर निवासी किराना दुकानदार लक्ष्मण गुप्ता गलत दिशा में बाइक चलाते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ से महिला सॉफ्टवेयर चालक दो बच्चों के साथ कार से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ जा रही थीं। यूपी गेट के पास बाइक कार से भिड़ गई। सूचना पर यूपी गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के करीब 18 घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हुई। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसीपी ने अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, महिला कार चालक के भी हल्की चोट आई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।