{"_id":"67574a82e4156dac6c091a17","slug":"bike-collides-with-bus-parked-in-no-parking-youth-dies-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-114134-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नो पार्किंग में खड़ी बस से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नो पार्किंग में खड़ी बस से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित एक फार्म हाउस के पास नो पार्किंग में खड़ी बस से एक बाइक जा भिड़ी। बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात बस चालक व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गरिमा गार्डन स्थित आदित्य कुमार कर्ण ने बताया कि छह दिसंबर को उनका भाई आकाश कुमार ड्यूटी करके घर लौट रहा था। बताया कि नंबरदार फार्म हाऊस के पास नो पार्किंग में एक बस खड़ी थी। आकाश की बाइक उस बस से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल आकाश को मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। एमएमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।