{"_id":"62d2eee87863ca5f54020060","slug":"big-statement-of-yeti-narasimhanand-said-administration-wants-to-kill-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"यति नरसिंहानंद का बड़ा बयान: मेरी हत्या कराना चाहता है प्रशासन, पुराने वीडियो के आधार पर साजिश के तहत दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यति नरसिंहानंद का बड़ा बयान: मेरी हत्या कराना चाहता है प्रशासन, पुराने वीडियो के आधार पर साजिश के तहत दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 16 Jul 2022 10:31 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:31 PM IST
सार
महंत नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक प्रभाव में है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बाहर का है और काफी पुराना है, उस पर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने पुलिस-प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन पुराने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेरी हत्या कराना चाहते हैं। साथ ही शनिवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं।
विज्ञापन
महंत नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक प्रभाव में है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बाहर का है और काफी पुराना है, उस पर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बयान पर अगर दंगा भड़कना होता तो अब तक भड़क चुका होता। गांधीजी के बारे में सच बोलने पर अगर जेल भेजा जा रहा है तो मुझे न तो जेल जाने से डर है न ही गर्दन कटवाने से। मैं अंतिम सांस तक धर्म के लिए लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन