फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   big Road Accident in Ghaziabad Two killed including a Delhi Police constable

Road Accident: चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को बेकाबू कार ने रौंदा, दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत दो की मौत

Sun, 01 Sep 2024 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

यूपी के गाजियाबाद में सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
big Road Accident in Ghaziabad Two killed including a Delhi Police constable
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही है। एक कार सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेरठ रोड पर दुहाई के पास रविवार तड़के बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को रौंद दिया, कार आगे जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही सत्यनारायण और चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग वेदप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मोरटा निवासी वेदप्रकाश दुहाई में रैपिड स्टेशन के पास दुकान चलाते हैं। वह दुकान बंद होने के बाद रोजाना की तरह सड़क किनारे चारपाई डालकर सो रहे थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तड़के मुरादनगर की तरफ जा रही बेकाबू कार वेदप्रकाश के ऊपर चढ़ गई और आगे जाकर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर घायल अवस्था में मिले वेदप्रकाश और सत्यनारायण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार दो लोग मौका पाकर फरार हो गए। 
 

जबकि, कार सवार विश्वास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विश्वास से पूछताछ में पता चला है कि कार में उनके साथ हरेंद्र और सुभाष यादव भी मौजूद थे, जो घटना के बाद वहां से फरार हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले में सड़क हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed