{"_id":"63c8c6cd12c07e209461959f","slug":"big-accident-in-hapur-uncontrollable-car-fell-into-pond-four-people-died-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हापुड़ में बड़ा हादसा, तालाब में गिरी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हापुड़ में बड़ा हादसा, तालाब में गिरी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत
Thu, 19 Jan 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:59 AM IST
सार
हापुड़ में बड़ा हादसा हुआ है। एक बेकाबू कार तालाब में गिर गई। कार सवार चारों लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी लोग गाजियाबाद से वापस आ रहे थे। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा हापुड़ के कपूरपुर थाना इलाके के गांव समाना कमरूदीन नगर मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एक कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों के शव और गाड़ी को बाहर निकलवाया। चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे। हादसे के काफी देर बाद लोगों को पता चला।
मृतकों की पहचान समाना गांव के रहने वाले राहुल, हारुन, शौकीन और मूलरूप से बुलंदशहर जनपद और फिलहाल गांव ककराना में रहने वाले अरुण के रूप में हुई है। सभी गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदार का काम करते थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात को वह गाजियाबाद से घर आ रहे थे। जैसे ही कार तालाब के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। जिसमें चारों लोग डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।