फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bharat Singh death case Lured to train door on pretext of making a reel then pushed off

भारत सिंह मौत मामला: रील बनाने का झांसा दे ट्रेन के गेट पर बुलाया, फिर दिया धक्का; 1 करोड़ रुपये का भी कनेक्शन

Sun, 20 Sep 2026 08:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 20 Sep 2026 08:21 PM IST
सार

देवेश कुमार पर भारत सिंह को रील बनाने के बहाने ट्रेन से धक्का देकर हत्या का आरोप है। परिजनों ने साइबर ठगी की जांच से बचने के लिए साजिश का दावा किया।

विज्ञापन
Bharat Singh death case Lured to train door on pretext of making a reel then pushed off
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारत सिंह की ट्रेन से गिरकर हुई मौत के मामले में नया और गंभीर आरोप सामने आया है। विजयनगर पुलिस के मुताबिक देवेश कुमार ने भारत सिंह को रील बनाने का झांसा देकर ट्रेन के गेट पर खड़ा किया और मौका देखकर उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। आरोप है कि उगते सूरज के साथ रील बनाने के बहाने भारत को ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा किया गया। जैसे ही भारत ने सूरज की ओर देखा, उसी दौरान उसे धक्का दे दिया गया।

विज्ञापन


 भारत सिंह के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े करीब एक करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे। परिजनों का दावा है कि भारत को अपने खाते के इस्तेमाल और इन ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं थी। इसी मामले की जांच आगे बढ़ने पर भारत और देवेश जांच टीम के संपर्क में आए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी जांच से बचने के लिए भारत की हत्या की साजिश रची गई।

विज्ञापन

लैपटॉप और दस्तावेजों को लेकर भी पूछताछ
शिकायत के अनुसार नौ सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे सीबीसीआईडी की टीम पीलीभीत स्थित जगदीश कुमार के घर पहुंची थी। टीम के साथ भारत सिंह भी मौजूद था। घर की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद भारत से लैपटॉप लाने को कहा गया। पूछताछ के दौरान फोटो, आधार कार्ड और हस्ताक्षर से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी सामने आई।

एफआईआर में आरोप है कि देवेश ने बताया था कि करीब दो साल पहले उसने भारत से फोटो और कागजात लिए थे। इसके बाद वह भारत को अपने साथ ले गया। बाद में दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए।

विज्ञापन

दिल्ली जाने की बात कहकर बंद किया मोबाइल
शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 सितंबर की रात करीब नौ बजे देवेश मोटरसाइकिल से उनके घर आया था। अगले दिन जांच टीम ने भारत और देवेश को नोटिस दिया। 16 सितंबर को परिवार को फोन आया तो देवेश ने कथित तौर पर बताया कि वह टीम के साथ दिल्ली जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

विज्ञापन

इसी बीच सुबह करीब 7:30 बजे गाजियाबाद पुलिस की ओर से परिवार को भारत की मौत की जानकारी मिली। गांव के पूर्व प्रधान को भेजी गई फोटो के आधार पर भारत की पहचान कराई गई। इसके बाद परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई।

गौशाला के पास ट्रेन से धक्का देने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि देवेश भारत को ट्रेन से लेकर गाजियाबाद आया और गौशाला के पास उसे रील बनाने के बहाने ट्रेन के गेट पर खड़ा किया। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

विजयनगर पुलिस ने देवेश कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसीपी कोतवाली को सौंपी गई है। पुलिस हत्या के आरोप, साइबर ठगी से जुड़े कथित लेनदेन और दोनों युवकों के बीच संबंधों की कड़ियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed