फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beware, will be closed today, Metro Parking

सावधान, आज बंद रहेगी मेट्रो पार्किंग

Sun, 14 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Beware, will be closed today, Metro Parking
multilevel parking - फोटो : amar ujala

घर से मेट्रो स्टेशन तक आज पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना बेहतर होगा। रविवार सुबह छह बजे से वैशाली और कौशांबी स्टेशन की पार्किंग बंद रहेगी। इस दौरान मेट्रो पार्किंग में कोई वाहन मिला तो उसका चालान काटा जाएगा। 15 अगस्त को दोपहर दो बजे बाद पार्किंग खुलेगी।डीएमआरसी ने 14 अगस्त सुबह छह बजे से 15 अगस्त दोपहर दो बजे तक पार्किंग बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह माना जा रहा है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी इस दौरान पार्किंग को खाली कराया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति शनिवार को अपना वाहन खड़ा कर गया है तो जब वह लौटेगा तो उसने वाहन का चालान हो सकता है। इसके बाद ही वाहन दिया जाएगा।
विज्ञापन


- बॉर्डर किए गए सील
बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने महाराजपुर, यूपी गेट, ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर को सील कर दिया। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्निफर डॉग से भी चेकिंग कराई गई। महाराजपुर पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। अन्य बॉर्डरों पर भी दिल्ली से आने वाली गाड़ियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बॉर्डरों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग अभियान 14 और 15 अगस्त को भी जारी रहेगा। साथ ही सभी बॉर्डर पर अत्याधुनिक हथियार से लैस जवान भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही चौकी इंचार्ज को अपने क्षेत्र की मार्केट और मॉल के बाहर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पब्लिक प्लेस पर कुछ पुलिस वाले सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। साथ ही इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed