फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Betrayed to earn lakhs from online game, 10 thousand cheated

Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम से लाखों कमाने का दिया झांसा, 10 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Betrayed to earn lakhs from online game, 10 thousand cheated
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक छात्र को साइबर ठगों ने मोबाइल गेम खेलकर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया और 10 हजार रुपये ठग लिए। दोबारा रुपये मांगने पर छात्र ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और विजयनगर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने ट्रांसफर किए गए रुपये फ्रीज करा दिए।
विज्ञापन


छात्र के मोबाइल पर दो दिन पूर्व अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा है। इसमें दुबई कैसिनो प्रिडिक्शन राजस्थान के ग्रुप में एड हो जाओ और गेम डाउनलोड कर लो। ठग ने छात्र को गेम खेलकर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया। छात्र ठग की बातों में आ गया और गेम खेलने लगा दिए। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर उसके नाम से दो लाख रुपये जीतने का मैसेज भेजा।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसके नाम से बना डी-मैट अकाउंट में धनराशि भी दर्शाई। छात्र ने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई। असमर्थता जताने पर ठगों ने 10 हजार रुपये उसी समय और 10 हजार रुपये बाद में जमा करने की बात कही। छात्र ठगों के झांसे में आ गया और 10 हजार रुपये ठगों को ट्रांसफर कर दिए। एडीसीपी अपराध सचिदानंद ने बताया कि ठग की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed