{"_id":"5703e3f84f1c1b0530c81124","slug":"beginning-summer-show-power-posturing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने गर्मी की शुरुआत में ही दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने गर्मी की शुरुआत में ही दिखाए तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
power
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की शुरुआत होते ही लोगों को बिजली के झटके मिलने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को शहर में करीब आठ घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानी के साथ पेयजल की समस्या झेलनी पड़ी। शासन के आदेशों के अनुसार लोगों को निर्धारित शेड्यूल में सप्लाई नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
मौसम इस बार बेहद गर्म है। अप्रैल के शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पसीना-पसीना होते लोगों को बिजली का ही सहारा है। शासन ने चुनावी साल में बेहतर बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। इसमें गाजियाबाद को 24 घंटे पावर सप्लाई वाली ए श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मंगलवार को अलग-अलग समय पर लोगों को करीब आठ घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन
शहर के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही पेयजल सप्लाई नहीं आई। शहर के नंदग्राम, मेरठ रोड, विजयनगर, गोविंदपुरम और संजयनगर क्षेत्रों में ज्यादा बिजली कटौती हुई।