फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Began 37 years ago to Kveengr Ramalila

37 साल पहले शुरू हुई थी कविनगर की रामलीला

Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Began 37 years ago to Kveengr Ramalila
राम सीता - फोटो : demo pic

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर का इतिहास ज्यादा पुराना तो नहीं है, लेकिन काफी कम समय में ही यहां की रामलीला के मंचन में प्रगति हुई है। मात्र 37 साल पुरानी इस रामलीला के लिए बारे में समिति के सदस्य बताते हैं कि 1979 से इसकी शुरूआत हुई थी। पहली रामलीला का मंचन ही काफी भव्य रूप से किया गया था।

विज्ञापन


इसके शुभारंभ के लिए दिल्ली का मशहूर बैंड बुलाया गया था।कविनगर रामलीला की शुरूआत समाजसेवी जेडी जैन ने की थी। उन्होंने ही रामलीला समिति का रजिस्ट्रेशन कराया था। श्री धार्मिक रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष जेडी जैन, हरप्रसाद तिवारी, रमेशचंद्र तोमर, राजकुमार जैन, सतीश बिंदल, पूर्व महापौर तेलुराम कांबोज, गिरधारी लाल सहित 11 लोगों ने मिलकर पहली रामलीला का मंचन कराया था।
विज्ञापन


पहली रामलीला के मंचन को दर्शक देख सकें, इसके लिए पांच हजार कुर्सियां और 1400 सोफे लगाए गए थे। इसके अलावा दिल्ली के मशहूर जिया बैंड, मास्टर बैंड, शिवमोहन बैंड, गाजियाबाद का जनता बैंड सहित 11 बैंड मंगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी जैन ने बताया कि दिल्ली निवासी होने के कारण पहली बार में ही दिल्ली में जैसा रामलीला का मंचन होता था, वैसी रामलीला का मंचन यहां शुरू किया। वह तीन साल तक श्री धार्मिक रामलीला समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह इस रामलीला के संरक्षक हैं। शुरूआत के तीन साल साधारण स्टेज पर ही मंचन हुआ, बाद में उसे बेहतर किया गया।


तीन साल के अंदर उन्होंने रामलीला ग्राउंड की बाउंड्री बनवाई और स्थानीय लोगों की मदद से चारों गेट बनवाए। उस समय से ही बुलंदशहर, मेरठ और आगरा आदि से झांकियां आती हैं। रामलीला मंचन के लिए मथुरा के कलाकार और पुतले बनाने के लिए मेरठ से कलाकार आते हैं। उसी समय भी आतिशबाजी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed