फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Before Diwali, 50-50 street lights will be installed in every ward

Ghaziabad News: दीपावली से पहले हर वार्ड में लगेंगी 50-50 स्ट्रीट लाइटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali, 50-50 street lights will be installed in every ward
गाजियाबाद। दीपावली से पहले नगर निगम हर वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में शहर के विकास को गति देने के लिए 15वें वित्त की बैठक हुई। महापौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 168 करोड़ 58 लाख के प्रस्ताव रखे गए। सड़क, सीवर, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर मुहर लग गई है। संबंधित विभागों को बजट का आवंटन कर दिया गया। 5000 नई स्ट्रीट लाइटों को खरीदने और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच करोड़ 83 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। साढ़े 11 बजे शुरू हुई बैठक डेढ़ बजे तक चली।
विज्ञापन

विजयनगर जोन में गंगाजल की आपूर्ति घर-घर तक पहुंचाने के लिए 16 करोड़ 20 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। गंगाजल प्लांट से वार्डों में बनी पानी की टंकी तक करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा जिन वार्डों में पेयजल समस्या है या नलकूप की समस्या है उसे दूर करने के लिए नए नलकूप लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर के महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा के उपरांत स्वीकृति दे दी गई है। जलकल विभाग को लगभग 49 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी गई, विजयनगर जोन में 10 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति के साथ ही 30 एचपी के छह नलकूप लगाए जाएंगे। वार्ड 49 में पानी के पाइपलाइन के कार्य को भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

-ये प्रस्ताव किए गए पास-

15वें वित्त की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के सुधार के लिए 12 करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि अगले महीने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही वार्ड 25, 64, 46, 49, 28,17, 15, 73, 54, 24,12, 88, 50, 69 व अन्य वार्डों में सड़क मरम्मत, नाला व पुलिया के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस मौके पर एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगभग 19 करोड़ चार लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगभग 19 करोड़ चार लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 128 करोड़ 15 लाख के कार्य बैठक में रखे गए, इसी के साथ अवस्थापना निधि के लगभग 11 करोड़ 39 लाख के कार्य को भी स्वीकृति मिली l
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयनगर जोन में तिगरी गोल चक्कर पर जिले की सीमा पर दो करोड़ 83 लाख से प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव पास। दीपावली से पहले प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में सुधार के लिए बैठक में चर्चा की गई। लगभग 11 करोड़ के कार्यों को पुन: जांच के उपरांत स्वीकृति देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि प्रकाश विभाग, जलकल विभाग और निर्माण विभाग के सभी विकास कार्यों के प्रस्तावों को शहर हित में पास कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के दो प्रस्तावों को निरस्त कर पुनः विचार कर अग्रिम बैठक में रखने के लिए कहा गया है। सभी प्रस्तावों की अनुमानित गणना पर भी पुनः विचार कर जांच उपरांत भुगतान करने के लिए कहा गया है।

राजनगर एक्सटेंशन व अन्य क्षेत्रों में कॉमर्शियल दुकान बनाने का भी निर्णय लिया गया। महापौर और नगर आयुक्त ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। दुकानों के लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। निगम की खाली जमीनों पर दुकानों को बनाया जाएगा।
-बैठक में ये लोग रहे मौजूद-
महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जीडीए वीसी अतुल वत्स, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed