{"_id":"574080134f1c1ba764ac6ec4","slug":"before-december-31-will-be-at-the-station-elevator-and-escalator","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर से पहले स्टेशन पर लगेंगे लिफ्ट और एस्केलेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर से पहले स्टेशन पर लगेंगे लिफ्ट और एस्केलेटर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर इसी साल लोगों को एस्केलेटर और लिफ्ट का तोहफा मिल जाएगा। 31 दिसंबर से पहले पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीन लिफ्ट और दो एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इनके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
शनिवार को नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पूठिया ने रेलवे हेडक्वार्टर और डिवीजन के आफिसरों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 दिसंबर से पहले हर हाल में लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के निर्देश दिए। इनके लग जाने से स्टेशन पर आने-जाने वाले बुजुर्गों, बीमार यात्रियों और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ए श्रेणी में शामिल गाजियाबाद स्टेशन पर एक एस्केलेटर सिटी एंट्री साइड लगाया जाएगा और दूसरा एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर-1/2 पर लगाया जाएगा। तीन लिफ्ट में से एक सिटी साइड एंट्री प्वाइंट पर, दूसरा प्लेटफार्म नंबर-1/2 पर और तीसरा प्लेटफार्म नंबर-3/4 पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जीएम एके पूठिया ने शनिवार सुबह करीब पौने 10 बजे स्पेशल ट्रेन से गाजियाबाद पहुंच प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने लिफ्ट और एस्केलेटर के लिए तय की गई जगह भी देखी और सिविल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को इन्हें लगाने का काम तेजी से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में 31 दिसंबर से पहले लिफ्ट और एस्केलेटर लग जाने चाहिए। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह मेरठ के लिए रवाना हो गए।