फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   beer loaded truck overturned on yamuna expressway villagers took away many boxes

मौके का फायदा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बीयर से लदा ट्रक पलटा, ग्रामीण उठा ले गए कई पेटियां

Thu, 05 Aug 2021 06:38 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 06:38 AM IST
सार

ट्रक चालक महेश गाजियाबाद से बीयर लादकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जा रहा था। मंगलवार रात जैसे ही वह जीरो प्वाइंट से 21 किमी की दूरी पर गांव रौनीजा के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चारों तरफ बीयर की बोतलों के टूटने से कांच बिखर गया। इससे यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
beer loaded truck overturned on yamuna expressway villagers took away many boxes
बीयर की बोतलें - फोटो : amar ujala

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर रौनीजा गांव के पास गाजियाबाद से आगरा जा रहा बीयर से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे एक्सप्रेसवे पर बीयर की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इससे यातायात बाधित हो गया। मौके का फायदा उठाते हुए आसपास गांवों के ग्रामीण बीयर की केन, बोतल व पेटी लेकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व परिचालक का उपचार कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक महेश गाजियाबाद से बीयर लादकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जा रहा था। मंगलवार रात जैसे ही वह जीरो प्वाइंट से 21 किमी की दूरी पर गांव रौनीजा के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चारों तरफ बीयर की बोतलों के टूटने से कांच बिखर गया। इससे यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बीयर लेने की होड़ में हाईवे पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण बीयर की बोतलें, केन और पेटियां लेकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस के स्थिति को संभाला। इसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर चालक, परिचालक को उपचार के बाद भेज दिया। वहीं, पुलिसकर्मियों ने सड़क से बीयर की पेटी व मलबा हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


दो दिन में पांच स्थानों पर चोरी
कोतवाली क्षेत्र में दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर पांच चोरी की वारदात हुईं हैं। मंगलवार रात चोरों ने मोहल्ला फूल विहार निवासी निरंजन के घर से दो मोबाइल चोरी कर लिए। वहीं, मोहल्ला शहीद नगर निवासी कुंदन के घर से भी तीन मोबाइल चोरी कर लिए गए। सतीश शर्मा के मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। वहीं, कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले दानिश के मकान में बने बाथरूम की दीवार काटकर चोरों ने नकदी समेत अन्य समान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया। स्कूल गेट का ताला तोड़कर कागजात समेत अन्य समान लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed