फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beauty products were being sold at cheap prices by erasing the expiry date, case filed

Ghaziabad News: एक्सपायरी डेट मिटाकर सस्ते दामों पर बिक रहे थे ब्यूटी उत्पाद, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Beauty products were being sold at cheap prices by erasing the expiry date, case filed
खोड़ा। जॉवीज हर्बल कंपनी के वित्त एवं लेखा प्रबंधक चंद्रशेखर पाठक ने खोड़ा के थापर गेट के पास स्थित ब्यूटी उत्पाद दुकान मालिक आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कंपनी अधिकारी ने उन्हें कंपनी के एक्सपायर हो चुके उत्पादों की तिथि मिटाकर उन्हें सस्ते दामों पर ग्राहकों को बेचते हुए पकड़ा। शिकायत मिलने के बाद वह खुद खरीदारी करने पहुंचे और मामले का खुलासा किया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर पाठक जॉवीज हर्बल कंपनी में वित्त एवं लेखा प्रबंधक हैं। उन्होंने दर्ज मुकदमे में बताया कि काफी दिनों से उन्हें कंपनी के उत्पाद सस्ते दामों पर बिकने की शिकायत मिल रही थी। शुरुआती जांच के बाद उन्होंने उत्पाद विक्रेता दुकानदार आमिर का पता लगाया। इसके बाद 21 जून को अपने साथी के साथ मिलकर खरीदार बतौर दुकान पर पहुंचे। तब पता चला कि दुकानदार ने उन्हें एक्सपायर हो चुके ब्यूटी उत्पाद 25 प्रतिशत कम दाम पर थमा दिए। कुछ देर बाद उन्होंने जब अपना परिचय दिया तब दुकानदार के हाथ-पैर फूल गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आमिर ने उन्हें बताया कि एक्सपायर हो चुके उत्पादों की तिथि मिटाकर उन्हें 25 प्रतिशत तक कम दाम पर उत्पादों की बिक्री करते हैं। उन्होंने दुकान से लेमन फेसवॉश, शेया बटर क्रीम, सन स्क्रीन पाउडर, पपाया फेसवॉश, ग्लो पैक, सन कवर, सन एसपीएफ, सन डिटेन क्रीम और सन गार्ड जैसे अन्य उत्पादों के नमूना एकत्र किए। इसके बाद खोड़ा थाने में तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी दुकानदार से पूछताछ की गई है। वह कहां से एक्सपायर उत्पाद खरीदता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed