{"_id":"58051dad4f1c1b726b702fec","slug":"beauty-and-the-guidance-needed-for-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सफलता के लिए सही ग्रुमिंग और मार्गदर्शन जरुरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सफलता के लिए सही ग्रुमिंग और मार्गदर्शन जरुरी’
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्तित्व का विकास बहुत जरूरी है। स्टूडेंट्स को यदि सही मार्गदर्शन मिले तो वे ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक केवल उच्च योग्यता हासिल करने से ही जीवन में सफलता नहीं मिलती।
इसके लिए सही ग्रूमिंग और मार्ग दर्शन की भी जरूरत पड़ती है। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला और जिलेट गार्ड के संयुक्त तत्वाधान में ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ सीजन टू आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश के 600 कॉलेजों में होगा।
कार्यक्रम के जरिए एक्सपर्ट स्टूडेंट्स को जीवन में सफल होने के टिप्स बताएंगे। सोमवार को सुंदरदीप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुई वर्कशॉप में ग्रूमर डा. विशाल जोशी ने स्टूडेंट्स को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन
डा. विशाल जोशी ने स्टूडेंट्स को बताया कि प्रोफेशनल लाइफ में कई कठिनाइयां आती हैं, जो इन कठिनाइयों को प्लानिंग करके पार कर लेता है, वही जीवन में सफल हो जाता है। यूथ जब एकेडमिक लाइफ से प्रोफेशनल लाइफ में कदम रखता है तो उसके सामने कई चुनौतियां आती है।
हर चुनौती का सामना करना उन्हें आना चाहिए। इस करियर ग्रूमिंग वर्कशॉप का उद्देश्य है कि युवा जिंदगी में आने वाली मुश्किलों से लड़ने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना है। प्रत्येक कॉलेज के थर्ड ईयर स्टूडेंट्स को एक जॉब टेस्ट देना होगा।
इसमें एक बेस्ट स्टूडेंट को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना जाएगा। फाइनल राउंड में चुने गए 10 स्टूडेंट्स को देश के जाने माने पब्लिेकशन हाउस में काम करने का मौका दिया जाएगा। वर्कशॉप में कॉलेज के डीन डा. सुभाष गौतम, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. अंजु सक्सेना, डायरेक्टर फार्मेसी एसके शर्मा मौजूद थे।