फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beaten up for protesting against car collision

Ghaziabad News: कार में टक्कर लगने का विरोध करने पर की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Beaten up for protesting against car collision
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी निवासी विनोद बंसल की कार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। हादसे में कार सवार विनोद बंसल का छह वर्षीय पोता चोटिल हो गया। जब उन्होंने दूसरी गाड़ी के चालक से इसका विरोध किया तब आरोपियों ने उनसे व उनके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। मामला आठ जून की दोपहर का है। पुलिस ने पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विनोद बंसल ने बताया कि वह अपने बेटे कपिल, पोते प्रतीक व पीयूष के साथ कार से गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी कार में टक्कर लग गई। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि बिन्नू, वैभव, अंश, निशांत, शिवम गौतम नाम के युवकों को नामजद करते हुए करीब छह-सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed