{"_id":"66a2db43f547dfde790f6f66","slug":"beaten-for-not-explaining-in-attempted-rape-case-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103497-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में समझाैता नहीं करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में समझाैता नहीं करने पर पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग स्थित एक कॉलोनी में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी महिला पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने महिला के देवर की पिटाई कर उस पर तमंचा तान दिया। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि बीती 19 जुलाई को चार पड़ोसी जबरन उसके कमरे में घुस गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। महिला का आरोप है उन्होंने चौकी पर मामले की शिकायत की लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।