फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   beard cutting case interrogation of Zubair and Saba Naqvi for four hours in front of police nsa will be imposed on accused

दाढ़ी काटने का मामला: जुबैर और सबा नकवी से चार घंटे तक चली लंबी पूछताछ, दोनों आरोपियों ने मानी गलती

Mon, 28 Jun 2021 03:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 03:59 PM IST
सार

दाढ़ी काटने के प्रकरण में भड़काऊ ट्वीट करने के मामले में लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी समेत सभी आरोपियों को धारा 41ए के तहत नोटिस भेजकर थाने बुलाया था।

विज्ञापन
beard cutting case interrogation of Zubair and Saba Naqvi for four hours in front of police nsa will be imposed on accused
मीडिया के सवालों से बचकर निकल रही सबा नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में भड़काऊ ट्वीट करने के आरोपी मोहम्मद जुबैर व सबा नकवी सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए लोनी बॉर्डर थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी गलती मानते हुए ट्वीट को पूर्व में ही डिलीट करने की बात रखी। 

विज्ञापन


करीब चार घंटे चली पूछताछ में ज्यादातर सवालों के जवाब दोनों नहीं दे सके। वहीं, पत्रकार राना अय्यूब के अधिवक्ता ने लोनी बॉर्डर थाने पहुंच वर्चुअल वार्ता का प्रस्ताव रखा, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। राना अय्यूब को तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने होंगे। केस के पांच आरोपियों की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


दाढ़ी काटने के प्रकरण में भड़काऊ ट्वीट करने के मामले में लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी समेत सभी आरोपियों को धारा 41ए के तहत नोटिस भेजकर थाने बुलाया था। ट्विटर इंडिया के एमडी कर्नाटक हाईकोर्ट चले गए, जबकि बाकी आरोपियों के जवाब का इंतजार किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब देने का आखिरी दिन 28 जून था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सबा नकवी और मोहम्मद जुबैर अपने बयान दर्ज कराने लोनी बॉर्डर थाने पहुंचे। शुरुआत में विवेचक व एसएचओ अखिलेश मिश्र ने दोनों से बात की। बाद में एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने दोनों से एक-एक कर सवाल किए। पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच करीब 4 घंटे सवाल-जवाब का सिलसिला चला।

पुलिस ने किए ये सवाल
- संवेदनशील मामले में भड़काऊ ट्वीट क्यों किया गया।
- पुलिस द्वारा खंडन करने के बाद भी ट्वीट डिलीट क्यों नहीं किया गया।
- केस दर्ज होने के बाद पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया।
- नोटिस भेजने के बाद जवाब क्यों नहीं दिया गया।
- कैसे मान लें कि आपकी मंशा गलत नहीं थी।
- क्यों न आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जरूरत पड़ने पर फिर बुलाया जा सकता है
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि मोहम्मद जुबैर और सबा नकवी ने अनजाने में ट्वीट होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अन्य प्लेटफार्म पर भी यही संदेश चल रहा था। उन्हें देखकर उन्होंने भी ट्वीट कर दिया। एसपी के मुताबिक दोनों ने अपनी गलती मानी है। साथ ही कहा कि पुलिस का स्पष्टीकरण आने व केस दर्ज होने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। एसपी ग्रामीण का कहना है कि बयानों का रिव्यू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दोनों को फिर से बुलाया जा सकता है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि राना अय्यूब की तरफ से उनके अधिवक्ता थाने आए थे। उन्होंने वर्चुअली वार्ता का प्रस्ताव रखा, जिसे खारिज करते हुए तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

दाढ़ी काटने के तीन आरोपियों पर लगेगा रासुका 
दाढ़ी काटने के तीन आरोपियों पर रासुका लगेगा। भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले सपा नेता उम्मेद पहलवान, दाढ़ी काटने के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर और अभय उर्फ कल्लू पर रासुका लगेगा।

पुलिस सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी करेगी दाखिल 
गाजियाबाद पुलिस सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल करेगी। कर्नाटक हाइकोर्ट द्वारा ट्विटर इंडिया के एमडी को दी गई राहत को पुलिस ने एसएलपी में गलत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed