{"_id":"60ddff58b41b9271113df5f1","slug":"beard-cutting-case-after-imposed-rasuka-on-umaid-wrestler-now-entry-and-gangster-imposed-on-kallu-gurjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाने के बाद अब प्रवेश और कल्लू गुर्जर पर लगाया गैंगस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाने के बाद अब प्रवेश और कल्लू गुर्जर पर लगाया गैंगस्टर
Thu, 01 Jul 2021 11:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:16 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाने के बाद पुलिस ने अब प्रवेश और कल्लू गुर्जर पर गैंगस्टर लगाया है।
विज्ञापन
उम्मेद पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाने के बाद पुलिस ने अब प्रवेश और कल्लू गुर्जर पर गैंगस्टर लगाया है।
विज्ञापन
पांच जून को बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की घटना हुई थी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने सात जून को केस दर्ज किया था। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 जून को केस में धाराएं बढ़ाते हुए अभय उर्फ कल्लू और आदिल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
साथ ही मुख्य आरोपी के तौर पर बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर का नाम प्रकाश में आया था, जिसे पुलिस रंगदारी के मामले में 12 जून को ही जेल भेज चुकी थी। घटना के बाद लक्ष्मी गार्डन लोनी निवासी सपा नेता उम्मेद पहलवान ने पीड़ित तांत्रिक के साथ फेसबुक लाइव कर भड़काऊ वीडियो डाली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर 19 जून को उम्मेद गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी तक जेल में बंद है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि उम्मेद के अलावा दाढ़ी काटने के आरोपी प्रवेश गुर्जर व कल्लू गुर्जर पर भी गैंगस्टर लगाया गया है।