फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Be ready until January 20 Madhuban-Bapudham plan Survey

20 जनवरी तक तैयार होगी मधुबन-बापूधाम योजना की सर्वे रिपोर्ट

Wed, 11 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Be ready until January 20 Madhuban-Bapudham plan Survey
मकान - फोटो : अमर उजाला

मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का मुआवजा देने से पहले जीडीए यहां थियोडोलाइट सर्वे करा रहा है। सीएटीपी, तहसीलदार और अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में बनी अफसरों की कमेटी सर्वे पूरा होने के बाद जीडीए सचिव को रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


इसी के आधार पर जीडीए तय करेगा कि उसे आवासीय योजना के लिए कितनी जमीन की जरूरत है।जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले ने दिसंबर महीने में ही यह टीम गठित कर दी थी। इस कमेटी को 10 जनवरी तक रिपोर्ट तैयार कर सचिव को सौंपनी थी, लेकिन सर्वे का काम लंबा खिंच गया।
विज्ञापन


थियोडोलाइट सर्वे के जरिए देखा जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के वक्त चिन्हित जमीन का वर्तमान में स्टेटस क्या है। यानी उन पर मकान या अन्य पक्के निर्माण हो गए हैं या अभी खाली है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जीडीए सचिव को सौंपी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में 267 एकड़ जमीन के लिए जीडीए को अब नई भूमि अधिग्रहण पॉलिसी के तहत करीब एक हजार करोड़ रुपया मुआवजा देना है। 22 दिसंबर को हुई जीडीए बोर्ड बैठक में प्रमुख सचिव आवास ने मुआवजा देने से पहले आवासीय योजना की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे।


इसके बाद से जीडीए की टीम यहां सर्वे कर रही है। जीडीए सचिव ने बताया कि 20 जनवरी तक रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद मुआवजा वितरण पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed