{"_id":"6aea39ec4eb4a66b910dcba1","slug":"banned-polythene-is-being-used-extensively-in-the-weekly-market-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26265-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-15 में सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। बाजार समाप्त होने के बाद सड़क, फुटपाथ और आसपास के हरित क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे का अंबार लग जाता है। लोगों का आरोप है कि अगले दिन यानि मंगलवार को भी सड़क पर जगह-जगह पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा बिखरा दिखाई दिया।
स्थानीय निवासी संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि बाजार में दुकानदार ग्राहकों को सामान देने के लिए प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार को बाजार लगने के बाद बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा निकलता है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का आरोप है कि निगम की ओर से पॉलिथीन के इस्तेमाल पर दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है, लेकिन फिर भी इस्तेमाल में कोई कमी नहीं आई है। बता दें कि एक जुलाई 2022 से चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से बाजार में नियमित निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने और बाजार समाप्त होने के बाद सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं राजेश गुप्ता जोनल प्रभारी वसुंधरा जोन ने बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल को रोकने के लिए जुर्माना लगाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन