फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Banks with the most ATMs are closed

बैंकों संग अधिकांश एटीएम भी रहे बंद

Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Banks with the most ATMs are closed
बंद पड़े एटीएम के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुनानक  जयंती पर सोमवार को बैंक  बंद रहे। ऐसे में बीते पांच दिनों से कैश के लिए परेशान आम लोगों को एटीएम का ही सहारा रहा। लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकांश एटीएम के बंद होने से लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा हालांकि कुछ प्राइवेट बैंकों के एटीएम से पैसे निकल रहे थे, जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को छुट्टी के बाद बैंकों के खुलने पर मारामारी की स्थिति रहने की आशंका है। सोमवार को गांधीनगर में आईसीआईसीआई, आर्य नगर चौक पर आईसीआईसीआई, एक्सिस व एचडीएफसी, चिरंजीव विहार व गोविंदपुरम में एक्सिस, अम्बेडकर रोड व आरडीसी में एक्सिस बैंक के खुले एटीएम से लोगों ने कैश निकाला हालांकि यहां भी लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा। प्राइवेट बैंक के एटीएम में सोमवार को कैश भी डाले गए। अब मंगलवार को बैंक खुलने के साथ ही भीड़ बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर भी नहीं दिखी लाइनें
सरकार के 24 नवंबर तक  जरूरी स्थानों पर पुराने नोट को स्वीकार किए जाने के आदेश का सोमवार को असर देखने को मिला। पेट्रोल पंपों पर और दिनों की अपेक्षा गाड़ियों की कतार दिखाई नहीं दी। लोग आसानी से पेट्रोल भरवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बिल के लिए 24 तक स्वीकार होंगे पुराने नोट
पावर कारपोरेशन ने भी बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद प्रदेश सरकार के आदेश पर कारपोरेशन ने अब 24 नवंबर तक बिजली बिलिंग काउंटरों पर 500 व 1000 रुपए के पुराने नोट स्वीकार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


कारपोरेशन एसई एसबी यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश सभी अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इससे पहले बिलिंग काउंटराें पर पुराने नोट स्वीकार किए जाने की समय सीमा 14 नवंबर रात 12 बजे तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed