फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Baldev Sharma is a senior journalist acclamation ceremony

वरिष्ठ पत्रकार बलदेव शर्मा का हुआ अभिनंदन समारोह

Thu, 06 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Baldev Sharma is a senior journalist acclamation ceremony
अन्य - फोटो : अमर उजाला
नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन और वरिष्ठ पत्रकार बलदेव भाई शर्मा का बृहस्पतिवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ भाजपा नेता नीरज सिंह व महापौर अशु वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार बलदेव भाई शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह पिता का साया बचपन में ही उठ जाने के  बाद मां ने संघर्ष कर उनका पालन पोषण किया।
विज्ञापन


उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि बलदेव भाई ने कई अखबारों में निष्पक्ष रहकर पत्रकारिता की है। बता दें कि बलदेव भाई दैनिक स्वदेश, दैनिक भास्कर, अमर उजाला जैसे नेशनल अखबारों के संपादक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके 60वें जन्म दिवस पर शहर के गणमान्य लोगों ने उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में अशोक बेरी, राष्ट्र कवि कृष्ण मित्र, धर्म गुरू अतुल कृष्ण, सुनील गुप्ता, सचिन सोनी, हिमांशु लव, अरविंद प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed