फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   balcony of a house collapsed in Loni Six women and children buried under the debris one woman died

पड़ोस में लड़ाई देख रहे थे सभी: मकान का छज्जा गिराने से छह लोग मलबे में दबे, एक महिला का शव निकाला गया बाहर

Tue, 08 Oct 2024 05:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Oct 2024 05:51 PM IST
सार

छज्जा गिरने से यह सभी लोग मालबे में दब गए। तभी आसपास के लोगों ने मालबा हटाकर घायलों को बाहर निकलना शुरू किया। एक-एक कर लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
balcony of a house collapsed in Loni Six women and children buried under the debris one woman died
मृतक का शारदा यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र के चमन विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चे और चार महिला घायल हुईं। पड़ोस में हो रही लड़ाई को देखने के लिए सभी पड़ोसी के मकान के छज्जे के नीचे खड़े थे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शारदा देवी 43 की मौत हो गई। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

balcony of a house collapsed in Loni Six women and children buried under the debris one woman died
हादसे के बाद पड़ोस की महिलाएं बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

चमन विहार कॉलोनी में एक घर के बाहर झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होने पर शोर शराबा हुआ। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर झगड़े को देखने लगे। तभी पड़ोस में रहने वाली शारदा यादव, प्रीति तिवारी, सुषमा सिरोही, शहीदुनिशा, कृतिका और सौम्या पड़ोसी रईस और अनीश के घर के नीचे खड़े होकर झगड़ा देखने लगे। अचानक मकान का छज्जा गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

balcony of a house collapsed in Loni Six women and children buried under the debris one woman died
घायल बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

छज्जा गिरने से यह सभी लोग मालबे में दब गए। तभी आसपास के लोगों ने मालबा हटाकर घायलों को बाहर निकलना शुरू किया। एक-एक कर लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शारदा यादव को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed