फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bail rejected for accused of selling elderly person's land using forged documents

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज से बुजुर्ग की जमीन बेचने के आरोपी की जमानत खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bail rejected for accused of selling elderly person's land using forged documents
गाजियाबाद। 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 6.5 बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने के आरोपी आतिफ हसन की अग्रिम जमानत अपर सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि जांच में आरोपी की प्रथमदृष्टया संलिप्तता सामने आई है और मामला गंभीर है। बुजुर्ग महिला मग्गो के नाम 6.5 बीघा कृषि भूमि है। आरोप है कि उनके पति की वर्ष 2017 में मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचनी शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आतिफ हसन ने जमीन का बैनामा कराया था। आतिफ पर अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज से जमीन की खरीद-फरोख्त कराने का आरोप है। आतिफ ने प्राथमिकी में नाम न होने का तर्क दिया, लेकिन अभियोजन ने पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत कर जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed