फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bail application of the second accused in the murder of Tata Steel Company's sales chief rejected

Ghaziabad News: टाटा स्टील कंपनी के सेल्स प्रमुख के दूसरे हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Bail application of the second accused in the murder of Tata Steel Company's sales chief rejected
गाजियाबाद। टाटा स्टील कंपनी के प्रवेश यूनिट के भारत बिक्री प्रमुख विनय त्यागी के दूसरे हत्यारोपी युग घई की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है, इसलिए जमानत अर्जी खारिज की जाती है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी अक्की उर्फ दक्ष पुलिस मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि विशंभर त्यागी ने चार मई को थाना शालीमार गार्डन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा विनय त्यागी (41) टाटा स्टील कंपनी स्थित प्रवेश यूनिट में बिक्री विभाग में पूरे देश का प्रमुख था। वह अपने कार्यालय मेट्रो ट्रेन से आते-जाते थे। तीन मई रात 11:21 बजे विनय ने अपनी पत्नी रुचि त्यागी को फोन कर बताया कि वह राजेंद्र नगर साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गया है। उसके पास करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लैपटॉप व अन्य सामान हैं, इसलिए घर से गाड़ी लेकर आ जाए। यह भी कहा कि वह अपनी लाइव लोकेशन भेज रहा है। कुछ देर बाद पत्नी को दोबारा फोन कर कहा कि वह स्वयं आ रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद भी बेटा घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया और भेजी गयी लाइव लाेकेशन भी डिलीट कर दी गयी। इसके बाद सभी लोग परेशान हो गए। विनय को ढूंढने के लिए पत्नी रुचि त्यागी, बेटा अरमान त्यागी, मां संगीता त्यागी, भाई वरुण त्यागी गए थे। लेकिन कोई पता नहीं चला। चार मई की सुबह अलसुबह तीन बजे खेतान पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बराबर नाली में एक हाथ दिखाई दिया। पास जाने पर पता चला कि खून से लथपथ पड़ा उनका बेटा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed