फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Babu Singh Kushwaha and Saurabh Jain will be prosecuted in ED court

Ghaziabad: बाबू सिंह कुशवाहा और सौरभ जैन पर ईडी कोर्ट में चलेगा मुकदमा, 25 सितंबर को सुनवाई

Mon, 09 Sep 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Sep 2024 10:38 PM IST
सार

एनआरएचएम के तहत हुए घोटाले की सुनवाई वर्तमान में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में विचाराधीन है। हाल ही में ईडी ने लखनऊ में कार्रवाई कर बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की है।

विज्ञापन
Babu Singh Kushwaha and Saurabh Jain will be prosecuted in ED court
बाबू सिंह कुशवाह - फोटो : @BabuSinghKush5

विस्तार

जौनपुर से सपा के सांसद व एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा और दवा कारोबारी सौरभ जैन के खिलाफ ईडी/सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चलेगा। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने ईडी कोर्ट में सोमवार को फाइल पेश कर दी। बाबू सिंह कुशवाहा और सौरभ जैन के खिलाफ विशेष सीबीआई कोर्ट में करोड़ों रुपये के एनआरएचएम घोटाले से जुड़े कई केसों में आरोपी हैं। अदालत ने केस पर सुनवाई के लिए दोनों मामलों में 25 सितंबर की तारीख लगाई है।

विज्ञापन

बसपा शासन काल के दौरान एनआरएचएम के तहत हुए करोड़ों रुपये के दवाई घोटाले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, दवा कारोबारी सौरभ जैन समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया था। एनआरएचएम के तहत हुए घोटाले की सुनवाई वर्तमान में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में विचाराधीन है। हाल ही में ईडी ने लखनऊ में कार्रवाई कर बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की है। जांच के बाद बाबू सिंह कुशवाहा और दवा कारोबारी सौरभ जैन के खिलाफ हैं मुकदमा दर्ज कर फाइल को गाजियाबाद स्थित ईडी कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा शासन में हुआ था घोटाला, मंत्री थे बाबू सिंह कुशवाहा
प्रवर्तन निदेशालय ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार में हुए एनआरएचम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। कुशवाहा एनआरएचम घोटाले में कई महीने तक डासना जेल में भी बंद रहे थे। वर्ष 2007 में मायावती की सरकार थी। बाबू सिंह कुशवाहा मायावती सरकार में मंत्री थे। उनके कार्यकाल में प्रदेश में बड़े स्तर पर एनआरएचएम घोटाला हुआ था।

विज्ञापन

2005 में शुरू हुई थी योजना
वर्ष 2005 में केंद्र की यूपीए सरकार ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) योजना शुरू की थी। इसमे केंद्र के भेजे गए बजट में मायावती सरकार पर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसकी वजह से दो सीएमओ डॉ. विनोद आर्य और डॉ. बीपी सिंह की लखनऊ में 2010 और 2011 में हत्या हो गई थी। बाद में इसी मामले में घोटाले के आरोपी जेल में बंद डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईएस सचान जेल में मृत पाए गए थे। पूरे प्रदेश में हुए एनआरएचएम घोटाले की सुनवाई गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed