{"_id":"572b6b134f1c1bbc655ccf96","slug":"ba-student-missing-an-eye-exam-college-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आई बीए की छात्रा लापता, कॉलेज पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने आई बीए की छात्रा लापता, कॉलेज पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को परीक्षा देने कॉलेज पहुंची बीए की छात्रा लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि शनिवार को छात्रा के साथ कॉलेज में एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। इस पर छात्रा ने युवक को थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन
आरोप है कि कहीं थप्पड़ का बदला लेने की नीयत से युवक ने छात्रा का अपहरण तो नहीं किया है। छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया और प्राचार्य के नाम कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन सौपा है। उधर पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरादनगर टंकी रोड निवासी युवती मोदीनगर के मुलतानी मल मोदी डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है। मंगलवार को वह कॉलेज में बैक पेपर देने आई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, मगर सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को परिजन कॉलेज में पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शनिवार को छात्रा ने घर पहुंचकर बताया था कि कॉलेज में उसके साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। इस पर उसने युवक को थप्पड़ जड़ दिया था। शोर सुनकर पहुंचे एक प्रोफेसर ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया था।