फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The chargesheet against of former cmo Azamgarh and five other

आजमगढ़ के पूर्व सीएमओ समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 27 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The chargesheet against of former cmo Azamgarh and five other
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics

यूपी में हुए हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई ने एक और चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। इस चार्जशीट में आजमगढ़ के पूर्व सीएमओ डा. राम आधार समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई कोर्ट 31 अगस्त को चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है।

विज्ञापन



2011 में दर्ज हुई इस एफआईआर की चार्जशीट में सीबीआई ने कहा है कि आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए की गई दवाइयों की खरीद-फरोख्त में लाखों की हेराफेरी सामने आई है। इस खरीद-फरोख्त में सरकार को करीब 34 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


इस चार्जशीट में दो चीफ फार्मासिस्ट रामप्रीत भारती और एचएन सिंह के अलावा दो दवा कारोबारी राजेश शुक्ला एवं सुरेंद्र चौधरी का नाम है। सीबीआई कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए 31 अगस्त की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजनौर सीएमओ डा.अभिमन्यु के वारंट जारी
चार्जशीट पर संज्ञान लिए जाने के बाद से कई बार सम्मन जारी किए जाने के बाद भी कोर्ट में पेश न होने वाले बिजनौर के पूर्व सीएमओ डा. अभिमन्यु कुमार के वारंट जारी हो गए हैं। मंगलवार को इस मामले में तारीख होने के बावजूद डा. अभिमन्यु कोर्ट में पेश नहीं हुए।

उनकी ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। विशेष न्यायाधीश एके झा ने अर्जी को खारिज करते हुए आरोपी सीएमओ के 25 हजार के बेलेवल वारंट जारी कर दिए। मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 अगस्त की तारीख नियत की है।


वाराणसी बम कांड: कांवड़ यात्रा के चलते नहीं हो सकी वलीउल्लाह की पेशी
कांवड़ मेले के चलते वाराणसी बम कांड में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस फोर्स के कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लगे होने के चलते डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद वलीउल्लाह को पेशी पर नहीं लाया जा सका। मामले की सुनवाई के लिए जनपद न्यायाधीश ने अब 29 जुलाई की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed