फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Azad, the prime accused in the kidnapping of a minor girl, arrested.

Ghaziabad News: नाबालिग बच्ची के अपहरण का मुख्य आरोपी आजाद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Azad, the prime accused in the kidnapping of a minor girl, arrested.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने रविवार को आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद पर बच्ची को उसके घर से ले जाने का आरोप है। पुलिस ने बच्ची को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था और इस मामले में एक अन्य आरोपी राजेंद्र यादव को भी पकड़ा था।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को बच्ची की मां ने शालीमार गार्डन थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 16 सितंबर को आजाद उनकी आठ वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना पर जांच आगे बढ़ी। 19 सितंबर को पुलिस ने सह-अभियुक्त राजेंद्र यादव को महोबा स्थित उसके गांव सोयम से गिरफ्तार किया।
राजेंद्र की गिरफ्तारी के साथ ही बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया गया था। मुख्य आरोपी आजाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आजाद को शालीमार गार्डन के गंदा नाला एक्सटेंशन प्रथम के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आजाद निवासी पप्पू कॉलोनी, शालीमार गार्डन है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी राजेंद्र यादव से अच्छी जान पहचान थी। उसने बच्ची को जान पहचान होने के कारण ही उसके घर पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed