फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   awair against pollution

प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 11 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
awair against pollution
कार फ्री डे - फोटो : अमर उजाला
आरडब्लयूए फेडरेशन गाजियाबाद की ओर से चलाए गए कार फ्री जागरूकता अभियान में एसपी क्राइम श्रवण कुमार, सिंहानी थानाध्यक्ष अवनीश दीक्षित और ट्रैफिक इंसपेक्टर अनिल कुमार वरिष्ठ ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ राजनगर स्थित एसएसपी आवास के बाहर से साइकिल रैली निकाल कर लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


रैली में शामिल आरडब्ल्युए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, महासचिव अजय जैन, सह चेयरमैन मुकेश अग्रवाल, मीडिया सचिव गोपाल माहेश्वरी, प्रशासनिक सदस्य श्रीमति संध्या त्यागी ने लोगों को बढ़ते प्रदूषण और एक दिन बिना कार के चलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनगर के साथ ही शहर के सभी चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। विजयनगर में स्वदेशी चौक पर डा. आरके आर्या की टीम ने कार से चल रहे लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें कार फ्री डे के प्रति जागरूक किया।

शालीमार गार्डन स्थित विजय पार्क से फेडरेशन के पदाधिकारी पराग चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली शालीमार गार्डन के मुख्य रोड, बिजली, मंदिर रोड होते हुए वापस विजय पार्क पहुंची।

वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित अटल चौक से रैली निकाली गई, जो विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरी। आरडब्ल्यूए के लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान जो लोग कार में अकेले जाते दिखाई दिए, उनकी कार के शीशे पर कार पूल करने का मैसेज वाला स्टीकर चिपकाया गया। लोगों से हर माह की दस तारीख को कार की जगह पैदल, रिक्शा, साइकिल से चलने के लिए गया और कार पूल करने की सलाह दी गई।

आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के पदाधिकारी पीएस सिंह और पराग चौधरी ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कि गाजियाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को कम कर पर्यावरण स्वच्छ बनाया जा सके।


इस मौके पर विनोद श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, राजीव गौतम, पंडित नारायण, गोपाल बूबना, हाजी अंसारी, रविंद्र कुमार, विनोद धर, विष्णु देव शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed