{"_id":"57eff48b4f1c1bd31c573c21","slug":"awadh-assam-express-route-will-change-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल अवध-असम एक्सप्रेस का बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल अवध-असम एक्सप्रेस का बदलेगा रूट
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस का सोमवार को रूट बदला जाएगा। यह ट्रेन मुरादाबाद-चंदौसी-चनेटी के रास्ते चलाया जाएगा। बरेली के पास पुल संख्या 1032 के स्टील गार्डर के पुनर्निर्माण के चलते इस रूट पर 3 अक्तूबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लाक रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद-राचागुननेरी और लालकुआं-कासगंज सेक्शन पर बरेली के पास यह ब्लाक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान यहां ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। ब्लाक के चलते अवध-असम एक्सप्रेस मुरादाबाद से बरेली की ओर जाने की बजाय चंदौसी और चनेटी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को इज्जतनगर मंडल में बीच रास्ते 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा। यानी 3 अक्तूबर को इस रूट पर रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कानपुर शताब्दी में 3 से बढ़ेगा कोच
नई दिल्ली-कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी की यात्री क्षमता बढ़ेगी। रेलवे ने त्योहारों पर बढ़ रही भीड़ के चलते 3 अक्तूबर से 3 नवंबर तक कानपुर शताब्दी में एक अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का स्टॉप गाजियाबाद में भी है, ऐसे में यहां के यात्रियों को भी इससे सहूलियत मिलेगी।
रेलवे ने नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस में भी एक एसी थ्री टीयर का अतिरिक्त कोच लगा दिया है। राजेंद्र नगर की ओर से चलने वाली राजधानी में यह एक अक्तूबर से ही लगा दिया गया है, जबकि नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन में अतिरिक्त कोच रविवार से लगाया जाएगा।