फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AVP will sell property on first come first serve basis

Ghaziabad News: पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर आविप बेचेगा संपत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
AVP will sell property on first come first serve basis
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद ने एक बार फिर से अपने खाली संपत्तियों की बिक्री के लिए पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर पंजीकरण शुरू कर दिया है हालांकि इस बार बिना किसी छूट के पंजीकरण शुरू किया गया है, जिस पर 60 दिनों के अंदर पूरी कीमत अदा करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

यह विशेष ऑनलाइन पंजीकरण योजना 15 अगस्त से शुरू हुई है, जो 15 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस योजना के अंतर्गत 60 दिन में एकमुश्त भुगतान पर फ्लैट के कुल मूल्य पर पांच प्रतिशत की छूट होगी। फ्लैट जहां है जैसा है के आधार पर आवंटित किया जाएगा। आवास विकास की वसुंधरा योजना में महज शिखर एंक्लेव सोसायटी में ही फ्लैट खाली हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडोला योजना में आसरा, ईडब्ल्यूएस और सपना में कुल मिलाकर 2,719 फ्लैट्स खाली पड़े हुए हैं। आवास विकास के मेरठ और गाजियाबाद जोन के उप आवास आयुक्त अजय अमबिष्ट ने बताया कि अधिक लोग पंजीकरण के लिए आवास विकास परिषद संपत्ति कार्यालय वसुंधरा से अधिक जानकारी ले सकते हैं। विभाग की साइट से भी लोग जानकारी जुटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के सिद्धार्थ विहार में लंबे अर्से से फ्लैट खाली है। गंगा-यमुना और हिंडन अपार्टमेंट में ही फ्लैटों की संख्या ही 600 से अधिक हैं। इनमें वन बीएचके, टू-बीएचके, टू-बीएचएके प्लस स्टडी, थ्री बीएचके और फोर बीएचके के साथ पेंट हाउस भी शामिल है। नवंबर 2023 में इन फ्लैटों पर 35 प्रतिशत की छूट दी गई थी। इसके बाद कुछ फ्लैट बिके लेकिन अभी भी यहां बड़ी संख्या में फ्लैट खाली हैं। वहीं, मंडोला में करीब तीन हजार से अधिक फ्लैट खाली हैं।


पहले भी दो बाद आविप दे चुका है छूट
अपने खाली फ्लैटों को बेचने के लिए आवास विकास परिषद इससे पूर्व भी दो बार छूट पर पंजीकरण करा चुका है। 2023 में भी 15 अगस्त के मौके पर विभाग ने 15 प्रतिशत की छूट पर अपनी संपत्ति बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। इसके बाद दिवाली के मौके पर नवंबर में 35 प्रतिशत की छूट पर फ्लैटों की बिक्री की थी। सभी के अलॉटमेंट आचार संहिता के बाद तक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed