फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AVIP pasted a notice on Gardenia Geetanjali Society

Ghaziabad News: आविप ने गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी पर चस्पा किया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
AVIP pasted a notice on Gardenia Geetanjali Society
वसुंधरा। सेक्टर-18 स्थित गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी के निवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। चौबीस घंटे के अंतराल में अब दूसरी चेतावनी आवास विकास परिषद की ओर से सोसायटी में चस्पा किया गया है। सोमवार को जहां आविप का करीब 110 करोड़ बकाया चुकता न करने पर बिल्डर की इस संपत्ति की नीलामी का नोटिस तहसील की ओर से चस्पा किया गया। वहीं, मंगलवार दोपहर में आवास विकास परिषद की ओर से सोसायटी गेट पर एक बैनर लगाया गया जिसमें सोसायटी में किसी भी तरह के फ्लैटों के क्रय और विक्रय को ही अवैध बताया गया है।
विज्ञापन

आविप की ओर से चस्पा इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इस ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर बिल्डर के आवास विकास की धनराशि अवशेष है। साथ ही निर्माणकर्ता की तरफ से परिषद से पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया गया है। ऐसे में कोई भी यहां पर फ्लैटों का क्रय विक्रय करेगा तो उससे होने वाले आर्थिक नुकसान की सभी जिम्मेदारी खरीदार की होगी।
विज्ञापन

सोसायटी में दो-दो नोटिस चस्पा होने के बाद से यहां के लोगों में काफी गुस्सा है। गार्डेनिया गितांजलि फ्लैट बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गार्डेनिया बिल्डर के डायरेक्टर और आवास विकास के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी आविप अधिकारियों की मिली भगत से ही दो सौ फ्लैटों के ओनर्स के साथ छल कपट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग अपना कार्य कर रहा है, यहां रह रहे लोगों का क्या होगा यह शासन स्तर का मामला है, वहीं से निस्तारित किया जाएगा। बिल्डर पर बकाया है, ऐसे में विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा ही। नृपेंद्र बहादुर सिंह, संपत्ति प्रबंधक, आवास विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed