{"_id":"66b2ad94b03dbc59d40c3514","slug":"aunts-son-called-home-and-carried-out-a-deadly-attack-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-436366-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मौसी के बेटे ने घर बुलाकर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मौसी के बेटे ने घर बुलाकर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के रजापुर में मौसेरे भाई को घर बुलाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौसेरे भाई ने अपने साथी युवक व युवती के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार चल रहा है। मामले में लोकेश ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना एक अगस्त की है।
लोकेश ने बताया कि वह गौतमबुद्धनगर के बिसनौली के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि एक अगस्त को उनके मौसेरे भाई गोल्डी ने कॉल कर कुछ काम होने की बात कहकर अपने घर बुलाया। वह वहां गए तो वहां पहले से नेहा व प्रिंस मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई की। विरोध करने पर प्रिंस ने भारी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद नेहा ने उनके भाई शुभाकर को कॉल कर सूचना दी। भाई ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनके सिर में टांके आए हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।