{"_id":"6428858627dbd7a326075a75","slug":"audio-of-home-guards-platoon-commander-bidding-for-intersections-goes-viral-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-68388-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चौराहों की बोली लगाते होमगार्ड के प्लाटून कमांडर का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चौराहों की बोली लगाते होमगार्ड के प्लाटून कमांडर का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
गाजियाबाद। यातायात पुलिस की ओर से होमगार्ड को ड्यूटी के आवंटित किए जाने वाले प्वाइंट की एवज में वसूली के आरोप लगे हैं। शनिवार को होमगार्ड के प्लाटून कमांडर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें भूरी सिंह नाम का प्लाटून कमांडर अपने किसी साथी को फोन करके बुला रहा है और कहता सुनाई दे रहा है कि जल्दी आओ, चौराहों की बोली लगने वाली है। ऑडियो वायरल होने के बाद एडीसीपी यातायात ने प्लाटून कमांडर को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय से हटा दिया है।
हर महीने पहली तारीख को एक महीने के लिए होमगार्ड को ड्यूटी आवंटित की जाती है। इसमें उनके ड्यूटी के प्वाइंट तय किए जाते हैं। कमाई वाले प्वाइंट पर ड्यूटी लगाने के लिए रिश्वत लिए जाने के आरोप पहले भी कई बार लगे हैं। इस बार इसका ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो क्लिप को कई ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया और मामला लखनऊ तक पहुंच गया।
इस ऑडियो में प्लाटून कमांडर भूरी सिंह किसी अन्य साथी से कह रहा है कि जल्दी आओ, 5-6 चौराहे हैं जिनकी बोली लगने वाली है। इनमें राहुल विहार अंडरपास, दुहाई, आरडी नाका हैं। इस ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद यातायात पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे तो अधिकारी एक्शन में आए।
विज्ञापन
एडीसीपी यातयायात रामानंद कुशवाहा ने का कहना है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि प्लाटून कमांडर शराब के नशे में था। ऑडियो में किए गए दावे की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।