{"_id":"6a42cf166481b7ec9701d9cb","slug":"attempt-to-run-over-a-shopkeeper-with-a-car-while-he-was-trying-to-intervene-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110014-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीच-बचाव करा रहे दुकानदार को कार से रौंदने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीच-बचाव करा रहे दुकानदार को कार से रौंदने का प्रयास
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के समीप एक युवक को हमलावरों से बचाना दुकानदार को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने दुकानदार दिनेश को जातिसूचक शब्द कहते हुए पीट दिया और उसे कार से रौंदने का प्रयास किया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव सीकरी कलां निवासी मुकुल के अनुसार दो दिन पूर्व उनके भाई दिनेश कुमार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार आरोपी एक युवक को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। दिनेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और बेरहमी पिटाई कर दी। गुस्साए आरोपियों ने दिनेश को कार से रौंदने का प्रयास किया। कार चढ़ने से दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दिनेश के दोनों घुटनों में फ्रैक्चर हो गया। मुकुल ने थाने में घटना की तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।