फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to crush a policeman with a car

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी को कार से कुचलने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush a policeman with a car
गाजियाबाद। हापुड़ रोड स्थित एनडीआरएफ कट पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल को युवकों ने कार से कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मी से न सिर्फ अभद्रता और मारपीट की, बल्कि उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार के मुताबिक, रविवार शाम वह कांस्टेबल अजीत कुमार के साथ एनडीआरएफ कट पर तैनात थे। करीब पांच बजे वहां से गुजर रही होंडा सिटी कार को उन्होंने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

इस पर चालक ने कार की गति बढ़ाते हुए दीपक पर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह वहां से हटकर जान बचाई। इसके बाद दीपक ने विरोध किया तो कार सवार चार लोग उतर आए। आरोपियों ने गाली-गलौज व धक्कामुक्की की फिर मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने जब तक अपने साथियों को फोन किया, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर होंडा सिटी कार के चालक व अन्य अज्ञात सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed