फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attacked with a knife after robbing a young man including milk business

Ghaziabad News: दूध कारोबार समेत युवक को लूटकर चाकू से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a knife after robbing a young man including milk business
दूध कारोबार समेत युवक को लूटकर चाकू से किया हमला
विज्ञापन

15 मिनट में तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के घिटोरा गांव मार्ग पर शुक्रवार रात 15 मिनट के अंदर दूध कारोबारी समेत दो लोगों पर तीन बदमाशों ने लूट के बाद चाकू से हमले किए। बदमाशों ने पीड़ित से 10 हजार और मोबाइल लूटा। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम घिटोरा खेकड़ा बागपत में रहने वाले सत्येंद्र ने बताया कि उनका भाई भीम दूध का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात वह बाइक से दिल्ली में दूध देकर वापस घर की तरफ आ रहे थे। करीब 10:30 ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के घिटोरा गांव मार्ग पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तीनों बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर तीनों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। भीम के कमर और आंख के पास गंभीर चोट के निशान हैं। सत्येंद्र ने बताया कि आरोपियों ने भीम से करीब 10 हजार और मोबाइल लूट लिया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घिटोरा गांव में रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि उनका भाई कुलदीप यमुना विहार डिपो से काम करके बाइक से घर की तरफ आ रहा था। गांव मार्ग पर बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर उन पर चाकू से हमला कर दिया। कुलदीप किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। उन्होंने बताया कि वह उनसे लूट का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर लूट नहीं हुई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed