फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack with sticks and sharp weapons, uncle and nephew injured

Ghaziabad News: लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला, चाचा-भतीजा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and sharp weapons, uncle and nephew injured
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके चाचा को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव सलाई निवासी शाह आलम ने बताया कि 12 मार्च 2026 की रात करीब दस बजे वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर मौजूद थे।
इसी दौरान गांव के ही अनवर अली, साजिद और इमरान उर्फ कालिया उनके घर पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि अनवर अली के फोन करने पर नदीम, आरिफ और कुछ अन्य अज्ञात लोग भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए और हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान भतीजे राकिब के सिर में धारदार हथियार से गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शाह आलम की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed