फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack inside home following a minor altercation several people including two women injured police investigati

Ghaziabad: मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर हमला, दो महिला समेत कई लोग घायल, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jul 2026 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के ग्राम भूड़गढ़ी में एक घर पर जानलेवा हमला हुआ है। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में महिलाओं समेत परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
 

विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के ग्राम भूड़गढ़ी में एक घर पर जानलेवा हमला हुआ है। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में महिलाओं समेत परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित अय्यूब पुत्र अख्तर ने पुलिस को शिकायत दी है। यह घटना 17 जुलाई की रात लगभग 9 बजे की है। गांव के साबिर उर्फ समीर की भूरा पुत्र फकीरा से कहासुनी हुई थी। भूरा ने अपने परिजनों को उकसाया और वे हथियारों से लैस होकर समीर की तरफ दौड़े। जान बचाने के लिए समीर, अय्यूब के घर में घुस गया। इसके बाद उग्र भीड़ भी जबरन अय्यूब के घर में घुस आई। हमलावरों ने पूरे परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने घर पर पथराव किया और लाठी-डंडों से लोगों की पिटाई की। मारपीट के दौरान सुहैल मौके पर ही बेहोश हो गया। हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलों और नामजद आरोपियों का विवरण
हमले में समीना पत्नी अय्यूब और रुबीना पत्नी असगर गंभीर रूप से घायल हुईं। शुऐब व सुहैल पुत्र अय्यूब, कय्यूम व आस मौ० पुत्र अख्तर और समीर पुत्र अफजाल भी चोटिल हुए। तहरीर में भूरा, यूसुफ, इमरान, इसरार, फरमान उर्फ फारुख पुत्र फकीरा नामजद हैं। सोमीन व समद पुत्रगण नन्हे और समीर, जुबैर व जुनैद पुत्र गुलजार भी नामजद आरोपियों में शामिल हैं। इसके अलावा 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई और पीड़ित परिवार की मांग
पीड़ित परिवार इस घटना के बाद से काफी भयभीत है। उन्हें दोबारा हमले का डर सता रहा है। उन्होंने थाना मसूरी पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed