{"_id":"69026ebbab3017b3f3055411","slug":"at-two-different-places-girl-students-committed-suicide-by-hanging-themselves-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-750865-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो अलग-अलग जगहों पर छात्राओं ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो अलग-अलग जगहों पर छात्राओं ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर में एक किशोरी ने भाई से विवाद होने पर पहले चाकू से हाथ काटा और फिर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में कक्षा 11 की छात्रा ने माता-पिता से विवाद होने के बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि विवेकानंद विहार में किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार को किशोरी का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित छात्रा ने चाकू से पहले अपने हाथ की नसों को काटा फिर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। उधर, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बागूवाला में मंगलवार की दोपहर कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी का माता-पिता से विवाद हो गया। इसके बाद किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।